Sunday, September 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सड़क हादसे में DSP की मौसी की मौत, 5 घायल:रामगढ़ घाटी में ब्रेकफेल कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, घायलों में मौसा-बहन शामिल


रामगढ़ की चुटूपालू घाटी में हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा के परिवार के पांच लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद होंडा कंपनी की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल और हॉप हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। मृतका की पहचान डीएसपी अकरम रजा की मौसी सारा तबस्सुम (45) के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी ली। साथ ही राहत-बचाव कराया। बताया गया कि कार में कुल छह लोग सवार थे। सभी रांची से रामगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घाटी में रांची की ओर से आ रहे एक कंटेनर (एनएल 01एबी 8418) का ब्रेक फेल हो गया। उसने कार को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों में डीएसपी के मौसा, बहन और दो बच्चियां शामिल हादसे में डीएसपी अकरम रजा की मौसी सारा तबस्सुम की मौत हो गई। वहीं उनके मौसा फिरोज राही (48), बहन तरजा सलियां (23), सिफ्ता ताजमीन, अमीरा ताजमीन (10) और अनुजा तबस्सुम घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा के साथ रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार, मंजेश कुमार, पंकज कुमार और रोशन बाड़ा मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। बाद में एसपी मुकेश कुमार लुनायत, एसडीपीओ आलोक रंजन और गोपनीय शाखा प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी सदर अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पुलिस ने हादसे के कारणों की जानकारी जुटाने के साथ दुर्घटना में शामिल कंटेनर के संबंध में भी जानकारी ली। चुटूपालू घाटी में लगातार तीसरे दिन हादसा चुटूपालू घाटी में लगातार तीसरे दिन सड़क हादसा होने से इस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। रविवार की दुर्घटना से पहले पिछले दो दिनों में भी घाटी में ब्रेक फेल होने के कारण हादसे हो चुके हैं। इन दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत भी हुई थी। लगातार ब्रेक फेल होने की घटनाएं सामने आने के बाद घाटी में भारी वाहनों की तकनीकी स्थिति और उनके संचालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। चुटूपालू घाटी रांची-पटना मुख्य मार्ग का महत्वपूर्ण और व्यस्त हिस्सा है, जहां ढलान के कारण भारी वाहनों के ब्रेक पर अधिक दबाव पड़ता है। ऐसे में लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने प्रशासन और वाहन चालकों के लिए सतर्कता बढ़ाने की जरूरत को सामने ला दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles