Sunday, September 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कृष्ण जन्माष्टमी मेले में पूजा समिति सदस्य की हत्या:मारपीट के बाद चाकू से किए 4 वार, हमले में दूसरा शख्स भी घायल


दरभंगा में शनिवार की रात कृष्ण जन्माष्टमी मेले में मारपीट हुई थी। जिसमें धारदार हथियार से हमला किया गया था। हमले में कुमहरपट्टी गांव निवासी रामआशीष राम का बेटा कमलेश कुमार राम (18) की मौत हो गई थी। दूसरा घायल हुआ था। दोनों पूजा समिति के सदस्य थे। मृतक के भाई राहुल कुमार के मुताबिक कमलेश पर चाकू से तीन-चार बार वार किए गए। हमले में उसके पेट में गंभीर चोट आई और अंतड़ियां बाहर निकल गईं थी। गंभीर रूप से घायल कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं पूजा समिति का एक अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। अभी विवाद का कारण स्पष्ट नहीं है। मामला सिमरी थाना क्षेत्र के कुम्हरपट्टी गांव की है। 10-12 की संख्या में पहुंचे थे लोग मृतक के भाई राहुल कुमार के अनुसार, कुमहरपट्टी गांव स्थित स्कूल के पास श्री श्री 108 कृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति की ओर से मेले का आयोजन किया गया था। शनिवार की देर रात करीब 1 बजे कंसी की ओर से 10-12 की संख्या में कुछ लोग मेले में पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों के साथ किसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई। शोर सुनकर पूजा समिति के सदस्य और अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।
आठ वर्षों से पूजा समिति से जुड़े थे कमलेश
कमलेश के भाई ने बताया कि वह लंबे समय से कृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति से जुड़े हुए थे। कुम्हरपट्टी गांव में पिछले करीब सात-आठ वर्षों से कृष्ण जन्माष्टमी पूजा का आयोजन किया जा रहा है। कमलेश हर साल पूजा आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल रहते थे। मेले में पूजा व्यवस्था से लेकर अन्य गतिविधियों में भी उनकी भूमिका रहती थी।
एफआईआर में 14 नामजद, 5-6 अज्ञात आरोपित
घटना की सूचना मिलते ही सिमरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। रविवार को पोस्टमर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान कमलेश राम के रूप में हुई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतक के पिता रामआशीष राम के आवेदन पर 14 नामजद और 5-6 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है।
घटना में शामिल आरोपितों की पहचान, विवाद के कारण और हमले की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles