Monday, September 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

द विजन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने गुरुजनों को किया नमन


गुरु-शिष्य की पवित्र परंपरा और शिक्षकों के प्रति सम्मान का पर्व शिक्षक दिवस द विजन पब्लिक स्कूल में शनिवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने मिलकर इस विशेष दिन को यादगार बना दिया। समारोह के दौरान महान शिक्षाविद्, भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।शिक्षकों के सम्मान में विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों के मनमोहक नृत्य, संगीत और व्यंग्यात्मक नाटकों ने पूरे विद्यालय परिसर में खुशी और उल्लास का माहौल बना दिया। कार्यक्रम का संचालन परी कुमारी, फरहत प्रवीण, परिधि कुमारी और भूमिका कुमारी ने बारी-बारी से किया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं का मन मोह लिया। शिक्षकों ने भी बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।बच्चों को बेहतर इंसान बनाना भी शिक्षा का उद्देश्य : प्रबंधक नीरज सिन्हा समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक श्री सिन्हा ने कहा कि आज की बदलती शिक्षा व्यवस्था में शिक्षकों को अपनी भूमिका पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। प्रबंधक ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे संकल्प लें कि रूढ़िवादी परंपराओं से आगे बढ़कर सीखने और सिखाने की नई एवं प्रभावी पद्धति विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र और संवेदनशीलता का निर्माण करना भी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles