Monday, September 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में 9 को भारी बारिश के आसार:12 सितंबर तक रांची में भी बरसेंगे बादल, 30-40 km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं


झारखंड में अगले तीन से चार दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और मेघगर्जन होगा। 8 सितंबर को बारिश का दायरा बढ़ेगा और कई जगह 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 9 सितंबर को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश के आसार हैं। पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और हजारीबाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात और तेज हवा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 से 12 सितंबर तक भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है। उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार 8 सितंबर को राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 9 सितंबर को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और गुमला में गरज, वज्रपात और तेज हवा की आशंका है। उत्तर-पूर्वी झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। 11 और 12 सितंबर को कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होगी। राजधानी रांची में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन कहीं-कहीं हल्की बारिश होती रहेगी। 12 सितंबर तक रांची में रोजाना दो-तीन बार हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। बारिश के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। मानसून ट्रफ से झारखंड में बढ़ी नमी भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में बना निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है। इससे जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। इसके अगले 24 घंटे में उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ने की संभावना है। मानसून ट्रफ भी सक्रिय है। फिलहाल यह श्रीगंगानगर, रोहतक, यूपी के लो प्रेशर एरिया, सतना, डालटनगंज और बांकुड़ा होते हुए त्रिपुरा की ओर जा रही है। डालटनगंज से गुजरने के कारण झारखंड में लगातार नमी मिल रही है। दक्षिण गुजरात से उत्तर बांग्लादेश तक बनी दूसरी ट्रफ लाइन भी उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल के ऊपर से गुजर रही है। दोनों प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हैं। पिछले 24 घंटे में पाकुड़ में सबसे अधिक बारिश पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। अमरापाड़ा (पाकुड़) में सबसे अधिक 14.4 मिमी बारिश हुई। बोआरिजोर में 14.2, मेहगावन में 12.4, पाकुड़िया में 10.2 और पथरगामा में 10.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इधर, रांची समेत राज्य के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ा है। अगले दो दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद बारिश बढ़ने पर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार मानसून ट्रफ और दोनों मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से अगले तीन-चार दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles