
Indian Railways News: हावड़ा मंडल के जौग्राम-पल्ला रोड सेक्शन में होने वाले मेंटेनेंस कार्य के लिए 2 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. 9 सितंबर को होने वाले इस मेंटेनेंस कार्य के कारण जौग्राम-पल्ला रोड सेक्शन में रात 1:10 बजे से रात 2:40 बजे तक लगभग 90 मिनट का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जायेगा.
बर्धमान-बंडेल-हावड़ा रूट से चलेंगी ट्रेनें
ऐसे में 13036 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस (Dehradun-Howrah Upasana Express) अपने तय मार्ग की बजाय परिवर्तित मार्ग बर्धमान-बंडेल-हावड़ा के रास्ते चलेगी. इस दौरान ट्रेन का स्टॉपेज बर्धमान स्टेशन पर होगा. 15272 मुजफ्फरपुर-हावड़ा जनसाधारण एक्सप्रेस (Muzaffarpur-Howrah Jansadharan Express) भी अपने तय रूट की बजाय बदले रूट से चलेगी. यह ट्रेन बर्धमान-बंडेल-हावड़ा रूट से चलेगी.
बर्धमान और तलित स्टेशनों के बीच ट्रैफिक और पावर ब्लॉक
बर्धमान और तलित स्टेशनों के बीच ट्रैक मेंटेनेंस कार्य की वजह से 180 मिनट का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जा रहा है. यह ब्लॉक 9 सितंबर को देर रात 2:05 बजे से 5:05 बजे के बीच लिया जायेगा. फलस्वरूप 4 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया गया है. ब्लॉक के दौरान बर्धमान से 63505, 63507 और आसनसोल से 63506, 63512 ट्रेनें रद्द रहेंगी.
ये भी पढ़ें: न्यू फरक्का में पटरी पर लौटी ट्रेन, फाइनल ट्रायल से पहले ट्रैक पर फोड़े 4 नारियल, अगरबत्ती दिखायी और प्रसाद चढ़ाये
The post 9 को बदले रूट से चलेगी उपासना और मुजफ्फरपुर-हावड़ा जनसाधारण एक्सप्रेस, 4 लोकल ट्रेनें रद्द appeared first on Prabhat Khabar.

