Monday, September 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवोदय वि. सिजुलता के 3 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता में थे शामिल


राजनगर जवाहर नवोदय विद्यालय सिजुलता के तीन होनहार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के फुलचांद उगुरसंडी, अमन हेम्ब्रम और शहील हेम्ब्रम ने असम के डिब्रूगढ़ में आयोजित नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में फुलचांद उगुरसंडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल दागा और अपनी टीम को फाइनल में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। फुलचांद इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2024 में चतरा तथा 2025 में दुमका में आयोजित प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, विद्यालय के अंडर-17 वर्ग के अमन हेम्ब्रम और अंडर-19 वर्ग के शहील हेम्ब्रम ने भी असम के डिब्रूगढ़ में आयोजित नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों की टीमें फाइनल तक नहीं पहुंच सकीं। दोनों खिलाड़ी इससे पहले सुब्रतो कप के लिए भी चयनित हो चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर, 2024 में चतरा तथा 2025 में दुमका में आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने फुटबॉल के साथ-साथ अन्य खेलों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसी विद्यालय के रास बाबू मछुआ ने योग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर स्थान बनाते हुए पंजाब के होशियारपुर में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया था। प्रभारी प्राचार्य डॉ. रविन्द्र राम ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में चयन होना पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जाता है। विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मंच और अवसर मिले, इसके लिए विद्यालय परिवार हरसंभव सहयोग करता रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles