Tuesday, September 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में मानसून फिर सक्रिय:9-10 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, 13 सितंबर तक बना रहेगा बारिश का असर


झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। उत्तर प्रदेश के मध्य हिस्से में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी गर्त के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। सोमवार को रांची में दोपहर से शाम तक बारिश का दौर जारी रहा। यहां 24 घंटे में 60.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि गिरिडीह में बीते 24 घंटे के दौरान 112.4 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य में बादल छाए रहने और अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, जबकि इसके बाद तीन दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। 8 सितंबर यानी आज कई जगह मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका है। 9 सितंबर को बोकारो, धनबाद और उत्तर-पूर्वी झारखंड में भारी बारिश के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटे की तेज हवा, गर्जन और वज्रपात का अलर्ट है। 10 सितंबर को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह में भारी बारिश की चेतावनी है। 9-10 सितंबर की बारिश से खत्म हो सकता है बैकलॉग 1 जून से शुरू हुए मानसून सीजन में 2 और 3 सितंबर को झारखंड की औसत बारिश सामान्य के बराबर पहुंच गई थी। इसके बाद बारिश में अंतर दोबारा बढ़ गया और राज्य में करीब 3% का बैकलॉग बन गया। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 9 और 10 सितंबर को होने वाली भारी बारिश से यह कमी पूरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण झारखंड में पिछले दिनों अच्छी बारिश हुई थी। इसके बाद यह सिस्टम पश्चिम की ओर बढ़कर कमजोर हो गया था। अब पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से मौसमी तंत्र दोबारा पूर्व की ओर मुड़ा है। इसी वजह से राज्य में मानसूनी गतिविधियां फिर तेज हुई हैं। रांची समेत कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। आज अधिकांश जिलों में बारिश-वज्रपात की आशंका मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 8 सितंबर को झारखंड में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, चतरा, कोडरमा, लातेहार, पलामू और गढ़वा समेत अधिकांश जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड में मौसम अधिक सक्रिय रह सकता है। 9 सितंबर को भारी बारिश के साथ वज्रपात का खतरा अधिक रहेगा। रांची, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में बादल और रुक-रुककर बारिश से मौसम सुहावना रहेगा। रांची में अधिकतम तापमान करीब 29 और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। जमशेदपुर और धनबाद में सुबह का तापमान करीब 26 तथा हजारीबाग में 23 डिग्री रहा। 13 सितंबर तक बना रहेगा बारिश का असर 9 से 13 सितंबर तक झारखंड में मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत नहीं हैं। 9 सितंबर को भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी है, जबकि 10 से 13 सितंबर तक भी गरज-चमक और स्थानीय बारिश जारी रह सकती है। रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़ और आसपास के पठारी क्षेत्रों में बादल-बारिश के कारण तापमान अपेक्षाकृत कम रहेगा और मौसम सुहावना महसूस होगा। बारिश के कारण हवा में धूल-कण कम होने से रांची, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग, चाईबासा, गिरिडीह, दुमका, बोकारो और देवघर में AQI करीब 53 रहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles