Tuesday, September 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में आधे घंटे की बारिश से LIC रोड जलमग्न:जमला रोड पर घुटने भर पानी, राहगीर परेशान; DM ने पानी निकलवाने का दिया आश्वासन


मोतिहारी शहर में सिर्फ आधे घंटे की बारिश ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। नगर निगम क्षेत्र के जमला रोड पर एलआईसी कार्यालय के पास सड़क पर भारी पानी भर गया। देखते ही देखते पूरी सड़क पानी में डूब गई, जिससे आने-जाने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कत हुई। एलआईसी रोड शहर की मुख्य सड़कों में से एक है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा होने से पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी बहुत परेशानी हुई। कई जगहों पर घुटने भर पानी जमा हो गया, जिससे लोगों को आने-जाने में मुश्किल हुई। वाहन चालकों को पानी से भरी सड़क से निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हल्की बारिश से सड़क पर जमा हो जाता है पानी स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में पानी भरने की समस्या नई नहीं है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है और लंबे समय तक भरा रहता है। नाला निर्माण अधूरा होने के कारण पानी निकल नहीं पा रहा है, जिससे यह समस्या और गंभीर हो गई है। लोगों ने नगर निगम से जल्द स्थायी हल निकालने की मांग की है। इसी बीच, जिला पदाधिकारी सौरभ सुमन यादव भी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इसी रास्ते से गुजर रहे थे। सड़क पर पानी भरा देखकर उन्होंने मौके पर रुककर हालात का जायजा लिया और मीडिया से बात की। उन्होंने शहर में पानी भरने की समस्या को गंभीर बताया। DM ने पानी निकलवाने का दिया आश्वासन डीएम ने बताया कि शहर में नाला बनाने का काम चल रहा है, लेकिन कुछ जगहों पर यह काम समय पर पूरा नहीं होने से पानी भरने की समस्या हो रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पानी भरे स्थानों से तुरंत पानी निकालने का इंतजाम किया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी से राहत मिल सके। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि इस बारे में नगर आयुक्त से भी बात की गई है। संबंधित इलाके में नाला बनाने का काम तय समय में पूरा नहीं हो पाया है, जिस वजह से यह समस्या बनी हुई है। डीएम ने कहा कि नाला निर्माण में विलंब को लेकर संबंधित ठेकेदार को डेडलाइन दी गई है और कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles