Tuesday, September 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बाबा बागेश्वर की दुर्गा पूजा में मांसाहार पर प्रतिबंध की अपील से कांग्रेस नाराज, 2 थानों में शिकायत, कार्रवाई की मांग

कोलकाता से श्रीकांत शर्मा की रिपोर्ट

कोलकाता के भवानीपुर पुलिस स्टेशन में कांग्रेस की ओर से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर) के खिलाफ 2 थानों में शिकायतें दर्ज करायी हैं. दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ मध्य कोलकाता जिला कांग्रेस कमेटी ने अलग-अलग शिकायतें दर्ज करवायी हैं.

दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस ने भवानीपुर थाने में और मध्य कोलकाता जिला कांग्रेस ने मोचीपाड़ा थाने में बाबा बागेश्वर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी है. बाबा बागेश्वर ने हावड़ा जिले के लिलुआ में एक कार्यक्रम के दौरान दुर्गा पूजा और नवरात्रि के समय मांस-मछली (नॉन-वेज) नहीं खाने की अपील की थी.

बंगाली समुदाय की भावनाओं को पहुंची ठेस : कांग्रेस

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उनके इस तरह के बयानों और टिप्पणियों से बंगाली समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है. साथ ही यह भी आशंका जतायी गयी है कि बाबा बागेश्वर की इस टिप्पणी से समाज में वैमनस्य व विभाजन पैदा हो सकता है. कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से इस मामले में तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

बाबा की अपील के बाद गरमायी बंगाल की राजनीति

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की इस अपील के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीति गरमा गयी. राजनीतिक दलों ने इस पर आपत्ति जतायी. यहां तक कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी कहा कि बाहर से आया हुआ कोई व्यक्ति यह तय नहीं कर सकता कि बंगाल के लोग क्या खायें और क्या पहनें.

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा था कि हमारे लिए स्वामी विवेकानंद से बड़ा कोई संत नहीं है. उन्होंने कभी मांसाहार का विरोध नहीं किया. हमारी देवी को बकरे की बलि चढ़ती है. अष्टमी के दिन लुची यानी पूरी और नवमी के दिन मटन (मांस) खाने की परंपरा है. इसे कोई बंद नहीं कर सकता.

ये भी पढ़ें: Video: बाबा बागेश्वर के बयान पर बोले शमिक भट्टाचार्य- बाहरी लोग तय न करें बंगाली क्या खायेंगे, अष्टमी पर लुची और नवमी पर मटन हमारी परंपरा

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का मांसाहार पर बैन से इनकार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि खान-पान लोगों का व्यक्तिगत मामला है. उन्होंने कहा कि मांसाहार पर प्रतिबंध लगाने का कोई सवाल ही नहीं उठता. अगर कोई शाकाहारी भोजन करना चाहता है, तो वह उसकी इच्छा है. अगर कोई मांसाहारी भोजन पसंद करता है, तो उसे रोका नहीं जायेगा. शमिक भट्टाचार्य और सीएम शुभेंदु अधिकारी के इस बयान के एक दिन बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से कोलकाता के 2 थानों में शिकायतें दर्ज करवायी गयी हैं.

The post बाबा बागेश्वर की दुर्गा पूजा में मांसाहार पर प्रतिबंध की अपील से कांग्रेस नाराज, 2 थानों में शिकायत, कार्रवाई की मांग appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles