Tuesday, September 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Patna OLX iPhone Robbery Case

पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में OLX पर iPhone 14 Pro Max बेचने के नाम पर युवक को बुलाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है।

.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हर्ष राज उर्फ आदित्य उर्फ लंगा, पिता पंकज कुमार, निवासी टेकुआ टाड़, थाना रजौली, जिला नवादा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर स्थित गौर सिटी सेंटर, थाना विसरख क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

मामला 25 दिसंबर 2025 का है। पश्चिमी चंपारण के शकील आलम ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने OLX पर सूरजभान नाम की आईडी से iPhone 14 Pro Max बिक्री के लिए देखा था। फोन खरीदने के लिए उन्होंने उस आईडी पर मैसेज किया। इसके बाद मोबाइल नंबर 7735962477 से उनके पास कॉल आया और फोन दिखाने के लिए उन्हें कृष्णाघाट मोड़ बुलाया गया।

शकील वहां पहुंचे तो दो युवक उन्हें फोन दिखाने के बहाने पटना साइंस कॉलेज परिसर में रसायन विज्ञान विभाग के पोर्टिको के पास ले गए। वहां पहले से दो अन्य युवक मौजूद थे। चारों ने पिस्टल दिखाकर शकील के साथ मारपीट की और उनका मोबाइल फोन तथा हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल (BR-22X-4205) लूटकर फरार हो गए।

पीरबहोर थाना में शिकायत दर्ज हुई थी

घटना को लेकर पीरबहोर थाना में शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस ने मोबाइल के अंतिम लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर उसी दिन सैदॉपुर हॉस्टल के सामने वाली गली से लूटी गई बाइक बरामद कर ली थी।

जांच के दौरान CCTV फुटेज और तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर रितु राज उर्फ गोलू और अंकित कुमार उर्फ अंकित भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया। दोनों के स्वीकारोक्ति बयान और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने अन्य आरोपियों की पहचान की।

इस मामले में पुष्कर सिंह को भी 11 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। हर्ष राज उर्फ आदित्य उर्फ लंगा और प्रकाश मोहन उर्फ शुक्ला की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

इसी क्रम में पुलिस ने हर्ष राज को नोएडा से गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड के बाद मंगलवार को उसे पटना सदर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे आदर्श कारा, बेउर भेज दिया गया। पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार आरोपी प्रकाश मोहन उर्फ शुक्ला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles