Wednesday, September 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मेला जाने से रोका तो नाराज युवती ने दी जान:सीतामढ़ी के चकवा पंचायत में फंदे से लटका मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद होगी आगे की कार्रवाई


सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र में एक युवती ने जन्माष्टमी का मेला देखने जाने से मना करने पर आत्महत्या कर ली। युवती का शव सोमवार शाम चकवा पंचायत के सरेह से मिला था। मंगलवार को उसकी पहचान परसौनी गांव के मठवा टोला निवासी विनोद चौधरी की बेटी काजल चौधरी के रूप में हुई। परिवार के लोगों ने बताया कि काजल मेला देखने जाना चाहती थी, लेकिन उन्होंने उसे जाने से मना कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर काजल घर से निकल गई थी। बाद में उसका शव चकवा पंचायत के सरेह में फंदे से लटका मिला। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने आसपास की सोमवार शाम सरेह के पास शव मिलने की सूचना पर बैरगनिया पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवती की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ की। इसके बाद युवती की पहचान काजल चौधरी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई बैरगनिया थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को सरेह के पास एक युवती का शव मिला था, जिसकी तत्काल पहचान नहीं हो पाई थी। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के बाद युवती की पहचान काजल चौधरी के रूप में हुई। परिवार ने पुलिस को बताया कि मेला जाने से मना करने पर काजल नाराज थी और आवेश में आकर उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles