Wednesday, September 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लखनदेई नदी से 990 लीटर नेपाली शराब मिली:सीतामढ़ी में 22 बोरियों में प्लास्टिक से लपेटकर छिपाई थी खेप; पानी का फायदा उठाकर तस्कर फरार


भारत-नेपाल सीमा से गुजरने वाली लखनदेई नदी में नेपाली शराब की बड़ी खेप मिली है। इससे नदी के रास्ते शराब तस्करी की आशंका बढ़ गई है। कन्हौली थाना क्षेत्र के मुहचट्टी गांव में पुलिस ने रात के अंधेरे में नदी से करीब 990 लीटर नेपाली गौरव सॉफी शराब बरामद की। यह शराब प्लास्टिक में लपेटकर 22 बोरियों में रखी गई थी। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर अंधेरे और नदी में अधिक पानी का फायदा उठाकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने नदी की घेराबंदी कर की छापेमारी जानकारी के अनुसार, कन्हौली पुलिस को रात में सूचना मिली थी कि मुहचट्टी गांव स्थित सरकारी स्कूल के पीछे लखनदेई नदी में शराब की बड़ी खेप छिपाई गई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नदी की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। अंधेरे और अधिक पानी का फायदा उठाकर फरार हुए तस्कर पुलिस टीम के पहुंचते ही तस्करों को कार्रवाई की भनक लग गई। वे नदी में अधिक पानी और घने अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाश की, लेकिन तस्कर हाथ नहीं लगे। प्लास्टिक में लपेटकर नदी में रखी थी शराब तलाशी के दौरान नदी से 22 बोरों में रखी 110 पेटी नेपाली गौरव सॉफी शराब बरामद हुई। शराब को प्लास्टिक से इस तरह लपेटा गया था, ताकि पानी के संपर्क में आने से वह खराब न हो। बरामद शराब को ट्रैक्टर से कन्हौली थाना लाया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles