![]()
गोपालगंज जिले में पछुआ और पुरवा हवाओं के मिश्रण के प्रभाव से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। बादलों की आवाजाही और धूप-छांव के बीच जिले भर में गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार बने हुए हैं। अधिकतम तापमान 32°C से 33°C के आसपास रहने की संभावना है। नमी के कारण उमस महसूस हो सकती है। जबकि न्यूनतम तापमान 26°C से 27°C के बीच दर्ज किया जा सकता है। जिले में 60 से 70 प्रतिशत तक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने वज्रपात और मध्यम से तेज बारिश को लेकर सचेत रहने की सलाह दी है। उत्तरी एवं गंडक तटीय क्षेत्र बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज सदर और कुचायकोट में घने बादलों की मौजूदगी के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन की पूरी संभावना है। शाम में गर्जन के साथ बारिश की संभावना पश्चिमी एवं सीमावर्ती क्षेत्र कटेया, पंचदेवरी, भोरे और विजयीपुर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। मध्य एवं दक्षिणी क्षेत्र हथुआ, उचकागांव, थावे, सिधवलिया और मांझा प्रखंड में धूप और छांव का खेल जारी रहेगा। दोपहर या शाम के समय गर्जन के साथ छिटपुट बारिश संभव है। खेती-किसानी के लिहाज से यह बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। हालांकि, गरज-चमक और बिजली चमकने की स्थिति में खुले खेतों में जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
गोपालगंज में गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार:60-70% बारिश की संभावना, उमस और वज्रपात का अलर्ट जारी
