Wednesday, September 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लग्जरी बस से 63 हजार बोतलें बरामद; 3 अरेस्ट:चालक, उप-चालक और खलासी को दबोचा, बलथरी चेकपोस्ट पर कार्रवाई


बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए चल रहे अभियान के दौरान गोपालगंज में उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट पर जांच के दौरान टीम ने उत्तर प्रदेश से बिहार आ रही एक लग्जरी बस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। मामले में बस चालक, उपचालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना पर चेकपोस्ट पर बढ़ाई गई निगरानी
उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि तस्कर लग्जरी बस के जरिए उत्तर प्रदेश से शराब की बड़ी खेप बिहार ला रहे हैं। सूचना के बाद बलथरी चेकपोस्ट पर निगरानी बढ़ा दी गई और आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच शुरू की गई। संदिग्ध बस रोकते ही खुला शराब तस्करी का राज
जांच के दौरान टीम ने संदिग्ध लग्जरी बस को रोककर तलाशी ली। बस की तलाशी में 63 हजार विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं। इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने के बाद उत्पाद विभाग ने बस को जब्त कर लिया और मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीन राज्यों से जुड़े हैं गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के पाली जिले की 124 लेबर कॉलोनी निवासी शिवराम सिंह के पुत्र आकाश सिंह (चालक), मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के स्वर्गीय किशन लाल शर्मा के पुत्र सोनाराम शर्मा (उपचालक) और उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सर्वेश कुमार के पुत्र सन्नी कुमार (खलासी) के रूप में हुई है। बिहार के कई जिलों में होनी थी सप्लाई
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब की खेप उत्तर प्रदेश से बिहार लाई गई थी और इसे राज्य के अलग-अलग जिलों में पहुंचाया जाना था। हालांकि, इससे पहले ही उत्पाद विभाग की टीम ने तस्करी की इस कोशिश को नाकाम कर दिया। गंभीर धाराओं में केस, जेल भेजने की तैयारी
उत्पाद विभाग ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा से जुड़े इलाकों में शराब तस्करी रोकने के लिए वाहनों की जांच और निगरानी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles