Wednesday, September 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सड़क पर पड़े वेस्ट मेटेरियल को किया जब्त, दिया अल्टीमेटम


जिले के शहरी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर नगर परिषद कार्यालय की टीम द्वारा अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया गया। शहर के थाना चौक से लेकर मुख्य पथ में शास्त्री चौक, रघुनंदन लेन, अप्पर बाजार, महावीर चौक तक अभियान चलाया गया। जिस क्रम में सड़क तक रखे वेस्ट मटेरियल को जब्त किया गया। वहीं अतिक्रमण में रहे सामानों और शेड को हटवाया गया। नगर परिषद ईओ मुक्ति किरो के अगुवाई में टीम के साथ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों को अतिक्रमण के लिए अल्टीमेटम भी दिया गया। अतिक्रमण के दौरान कई जगहों पर सामानों को हटाए जाने को लेकर अधिकारियों और लोगों में तू तू मैं मैं की स्थिति भी बनी रही। मुख्य पथ में नाली से बाहर तक रहे सभी सामानों को हटाते हुए संबंधित लोगों को शहरी क्षेत्र में सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने की हिदायत भी दी गई। अभियान के दौरान लोगों को कहा गया कि समय-समय पर यह ड्राइव चलाया जाता रहेगा। जिस क्रम में अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना सहित कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा सकती हैं। इधर अतिक्रमण की जानकारी पर विभिन्न दुकानों के बाहर रखे सामानों व अतिरिक्त लगाए गए शेड व खूटो को लोगों ने हटाना शुरू कर दिया। अतिक्रमण की जानकारी पर लोगों में भय का माहौल बना रहा। मौके पर नप के कर्मी व पुलिस बल शामिल थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles