Thursday, September 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

40 किलोमीटर स्पीड से चलेंगी हवाएं, 4 डिग्री गिरेगा पारा:रांची में कल भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिनों तक वज्रपात की चेतावनी


बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम और ट्रफ रेखा के प्रभाव से राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान दिन और रात में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे शहर के कई इलाकों में 60 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम केंद्र ने 10 सितंबर को रांची में एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही अगले चार दिनों (9 से 12 सितंबर) तक 30- 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बादलों की आवाजाही, तेज हवा और रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते राजधानी के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है। 3-4 दिन तक झारखंड में अच्छी बारिश की संभावना मॉनसून ट्रफ वर्तमान में मुजफ्फरनगर, बस्ती, डेहरी, दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। वहीं, मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब साइक्लोनिक सर्कुलेशन में बदल गया है। इसका भी असर झारखंड पर है। ऐसे में 3-4 दिन अच्छी बारिश की संभावना है। अभिषेक आनंद, मौसम वैज्ञानिक नामकुम में वज्रपात, छात्र घायल नामकुम|मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 19 वर्षीय छात्र कुंदन कुमार घायल हो गया। पुलिस ने घायल छात्र को नामकुम सीएचसी में भर्ती कराया। छात्र खतरे से बाहर है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles