हजारीबाग पुलिस ने चोरी की 23 मोटरसाइकिल बरामद की:बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चेकिंग के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार

Date:


हजारीबाग जिले में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एक संगठित बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 23 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारियों को मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया गया था। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी टीम का गठन किया गया। चोरी की बाइक की बड़े पैमाने पर खरीद-बिक्री की थी सूचना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोकला गांव में चोरी की बाइक की बड़े पैमाने पर खरीद-बिक्री हो रही है। इस सूचना के आधार पर छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नापोकला और आसपास के क्षेत्रों में एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। मास्टर चाबी से विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चुराता था चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सतीश प्रजापति बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मास्टर चाबी का उपयोग कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चुराता था। उसकी निशानदेही पर उसके घर और घर के पीछे छिपाकर रखी गई कुल 23 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपी सतीश प्रजापति के खिलाफ बड़कागांव थाना में कांड संख्या 27/26, दिनांक 24 फरवरी को दर्ज किया गया है। उसे बी.एन.एस. की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य सहयोगियों के नाम भी बताए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम लगातार छापेमारी कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने इस पूरी कार्रवाई की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp