![]()
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड की निगरानी में रांची जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत 15 सितंबर तक मतदाताओं से दावा एवं आपत्ति प्राप्त की जा रही है। इस अवधि में मतदाता फॉर्म-6 के माध्यम से नया नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। वहीं, फॉर्म-8 के जरिए नाम, पता, फोटो समेत अन्य विवरण में सुधार या वेरिफिकेशन कराया जा सकता है। निर्वाचन विभाग की ओर से प्रतिदिन प्राप्त नोटिस की सुनवाई भी की जा रही है।
भारत निर्वाचन आयोग:एसआईआर; 15 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार करने का है मौका

