Thursday, September 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में संदिग्ध मौत पर थाने में घुसी भीड़:जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की; महिला को छोड़ने पर भड़के ग्रामीण, 4 गिरफ्तार


समस्तीपुर जिले के घटहो थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व संदिग्ध स्थिति में हुई मिथुन गिरी की मौत के मामले में गुरुवार को जमकर बवाल हुआ। ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर घटहो थाना पहुंच गए। लोगों ने नारेबाजी करते हुए थाना परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की। इस दौरान आगजनी भी की गई। महिला को छोड़ने के बाद भड़का आक्रोश ग्रामीणों का कहना था कि मिथुन गिरी की मौत के मामले में उक्त महिला और उसके पति की भूमिका है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महिला ने अपने पति के साथ मिलकर साजिश के तहत मिथुन की हत्या कराई है। लोगों का यह भी आरोप था कि पुलिस ने अवैध राशि लेकर महिला को छोड़ दिया। महिला को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस उसे थाने लेकर आई और पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में हत्या के मामले में महिला की संलिप्तता से जुड़ा कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। महिला के गांव पहुंचने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। पड़ोसी के घर आने-जाने की बात सामने आई घटहो थाना क्षेत्र के घाटों मठ गांव निवासी मिथुन गिरी की दो दिन पूर्व संदिग्ध स्थिति में मौत हुई थी। बताया जाता है कि पड़ोसी अवधेश गिरी और उसकी पत्नी कामिनी गिरी से मिथुन के अच्छे संबंध थे और उसका उनके घर आना-जाना था। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच पहले विवाद होने की बात भी सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि अवधेश गिरी ने साजिश के तहत मिथुन को अपने घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बलान नदी के किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने दो दिन पूर्व नदी किनारे से मिथुन का शव बरामद किया था। शव के पास से जहरीले पदार्थ की पुड़िया मिलने की बात भी सामने आई थी। पोस्टमार्टम में जहरीला पदार्थ खाने की बात दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मिथुन गिरी की मौत संदिग्ध स्थिति में हुई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पहली नजर में जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की बात सामने आई है। शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक विभाग की टीम भी काम कर रही है और उसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। महिला से पूछताछ के बाद परिजनों को सौंपा डीएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मिथुन गिरी की पड़ोसी एक महिला को ग्रामीण पीट रहे हैं और उसके पति पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं। महिला के पति के फरार होने की बात भी सामने आई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित थाने लेकर आई। महिला से पूछताछ की गई, लेकिन हत्या के एंगल से कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई। इसके बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। महिला के मोबाइल फोन का सीडीआर भी निकाला जा रहा है। जांच में यदि उसकी संलिप्तता सामने आती है तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। हंगामे और तोड़फोड़ में 4 गिरफ्तार महिला को छोड़े जाने के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में घटहो थाना पहुंच गए। लोगों ने थाना परिसर में नारेबाजी की और कुछ लोगों ने अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। इस दौरान आगजनी भी की गई। हंगामे की सूचना पर दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने थाना परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। डीएसपी ने कहा कि मिथुन गिरी की मौत के मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles