बोकारो | गुरुवार को सभी थाना और ओपी प्रभारियों को अपने-अपने थाना में थाना दिवस आयोजित किया। इस दौरान जमीन विवाद, राजस्व और अन्य कई मामलों की संयुक्त रूप से सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 72 मामले सामने आए। अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए इनमें से 49 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया, जबकि 23 मामले लंबित रखे गए हैं। एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
