बोकारो | सेक्टर-1 स्थित श्री राम मंदिर में 14 से 20 सितंबर तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन श्रीधाम वृंदावन (मथुरा) के व्यासपीठ विभूषित गोविंद कृष्ण शास्त्री महाराज करेंगे। वे भागवत भास्कर श्री कृष्णचंद्र शास्त्री महाराज के प्रार्थना-पात्र शिष्य हैं। आयोजक संस्था गोविंद शरणागति परिवार के अनुसार, कथा का आयोजन प्रतिदिन अपराह्न 4 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। आयोजन की शुरुआत 14 सितंबर को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, श्रीमद्भागवत महापुराण के आध्यात्मिक संदेशों तथा धर्म, भक्ति और सदाचार पर आधारित प्रसंगों का रसपूर्ण वर्णन किया जाएगा।
