Saturday, September 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रांगाडीह-गुमानडीह मुख्य सड़क की बदहाली दूर करने की मांग

सरायकेला| सरायकेला प्रखंड के ईटाकुदर पंचायत अंतर्गत रांगाडीह गांव से गुमानडीह तालाब तक जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है। विशेषकर बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण आवागमन में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए सड़क का कार्य कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल की जाएगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान पंचायत के मुखिया बुधराम कुरली, माइकल महतो समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की, ताकि बरसात के दौरान आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles