Saturday, September 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर में मोटरसाइकिल-स्कूटी चोर गिरोह के 5 आरोपी पकड़े गए:SIT ने 25 चोरी के वाहन बरामद किए, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई


जमशेदपुर में विशेष अनुसंधान टीम (SIT) ने मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी करने वाले एक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने अब तक 25 चोरी के वाहन बरामद किए हैं और इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। यह जानकारी शनिवार को ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने दी। ग्रामीण एसपी ने बताया कि 24 अगस्त को गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 17 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की थीं। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री के नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी दी। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुसाबनी डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी सबूतों, मानवीय जानकारी और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान टीम को सूचना मिली कि मुसाबनी थाना क्षेत्र के कटकी मैदान के पास चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री हो रही है। इस सूचना पर SIT ने घेराबंदी कर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर आठ अन्य चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की गईं। इस तरह दोनों अभियानों में कुल 25 चोरी के वाहन बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य जमशेदपुर शहर समेत अलग-अलग थाना क्षेत्रों और अन्य जिलों से दोपहिया वाहन चुराते थे। फिर उन्हें ग्रामीण इलाकों में कम कीमत पर बेच देते थे। पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles