Saturday, September 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’:मंत्री लखेंद्र पासवान बोले- विश्वकर्मा पूजा पर घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, जनभागीदारी से होंगे कई कार्यक्रम


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर होगी। इस दिन जिले के लोगों से अपने-अपने घरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक दीया जलाने की अपील की गई है। इस कार्यक्रम को ‘आशीर्वाद का दीया’ नाम दिया गया है। शनिवार को अभियान की जानकारी देने पहुंचे बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने पत्रकारों से बातचीत में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ का उदाहरण है। अभियान के जरिए प्रधानमंत्री के कार्यों, गरीब कल्याण की योजनाओं, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। ‘आशीर्वाद का दीया’ से शुरू होगा अभियान मंत्री ने बताया कि 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग जनसेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री के प्रति जनता के स्नेह और आशीर्वाद को व्यक्त करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की अपील की। 25 साल की सेवा यात्रा से जुड़े होंगे कई कार्यक्रम अभियान के दौरान ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘वडनगर से वाराणसी’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ और ‘जनसेवक महाकुंभ—पंचायत से पार्लियामेंट’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं से जनभागीदारी बढ़ाने की अपील मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और उनके कार्यों की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अभियान के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भाजपा समस्तीपुर उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने की। मौके पर भाजपा समस्तीपुर दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, भाजपा नेता शशिकांत आनंद, मनोज कुमार गुप्ता, देवानंद प्रसाद यादव, कैप्टन कमलेश सहनी, जिला महामंत्री विमला सिंह, सुनील कुमार गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles