कटिहार के सबसे बड़े व्यापारी संगठन नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री्स (NEBCCI) की 48वीं वार्षिक आमसभा आज रविवार को चेम्बर भवन, एमजी रोड में होगी।
.
हालांकि, इससे ठीक पहले एक सियासी विवाद खड़ा हो गया है। चेम्बर के आमंत्रण पत्र के मुताबिक, आमसभा का उद्घाटन भाजपा के नए बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी करेंगे। पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद मुख्य अतिथि होंगे।
उद्घाटनकर्ता के नाम को लेकर चेम्बर में मतभेद सामने आया है। सत्यनारायण शर्मा और गोरी सुल्तानिया समेत कुछ वरिष्ठ व्यापारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उद्घाटन किए जाने का विरोध किया है।

कार्यक्रम हो पूरी तरह गैर-राजनीतिक
विरोध कर रहे व्यापारियों का कहना है कि चेम्बर ऑफ कॉमर्स एक गैर-राजनीतिक और व्यापारिक संस्था है। उनके मुताबिक, किसी एक राजनीतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष को उद्घाटनकर्ता बनाना संस्था की निष्पक्ष छवि के खिलाफ है।
व्यापारियों का तर्क है कि या तो सभी दलों के नेताओं को बुलाया जाए, या कार्यक्रम पूरी तरह गैर-राजनीतिक हो।
हालांकि, चेम्बर के मौजूदा पदाधिकारियों ने इस विरोध को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि संजय सरावगी खुद एक बड़े व्यापारी परिवार से आते हैं और लंबे समय तक चेम्बर से जुड़े रहे हैं।
शाम में होगा वार्षिक आमसभा
इसलिए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नहीं, बल्कि चेम्बर के पुराने सदस्य के रूप में बुलाया गया है।
यह वार्षिक आमसभा आज 13 सितंबर, रविवार को शाम 4:30 बजे चेम्बर भवन, चेम्बर पथ, एमजी रोड में होगी।
इसमें महापौर उषा देवी अग्रवाल, कदवा विधायक दुलाल चंद गोस्वामी, पूर्णिया विधायक विजय खेमका और प्राणपुर विधायक निशा सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि खास मेहमान के तौर पर शामिल होंगे।
अब देखना होगा कि इस विरोध के बीच आज की आमसभा में व्यापारी एकजुटता दिखा पाते हैं या यह विवाद और बढ़ जाता है।
