
Rejinagar By Election 2026 TMC Candidate: ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. पार्टी ने इस बार रबीउल आलम चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर रविवार की रात इसकी घोषणा की.
हुमायूं कबीर ने खाली की थी रेजीनगर सीट
बंगाल चुनाव 2026 से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) का गठन करने वाले हुमायूं कबीर ने रेजीनगर विधानसभा सीट खाली की थी. चुनाव में उन्होंने मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर और नोदा (Naoda) दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी. बाद में उन्होंने रेजीनगर सीट छोड़ दी. इसलिए इस सीट पर उपचुनाव कराने की नौबत आयी.
रेजीनगर सीट पर 6 अक्टूबर को वोट, 9 को काउंटिंग
रेजीनगर विधानसभा सीट पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी. 9 अक्टूबर को मतगणना करायी जायेगी. चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है. रेजीनगर सीट पर हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी (Golam Nabi) चुनाव लड़ रहे हैं. गुलाम ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है. उन्होंने 2 सेट में नामांकन दाखिल किया है. बंगाल विधानसभा की 2 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए सिर्फ गुलाम ने ही अपना परचा दाखिल किया है.
The post बंगाल उपचुनाव 2026: तृणमूल कांग्रेस ने रेजीनगर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा की, किसे मिला टिकट? appeared first on Prabhat Khabar.
