Sunday, September 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सोशल मीडिया वायरल क्लिप पर बवाल:CGL चयनितों ने कहा- जांच हो, पर दोषियों की सजा पूरी मेरिट सूची को न दें


जेएसएससी सीजीएल चयनित अभ्यर्थी सम्मान मंच के बैनर तले चयनित अभ्यर्थियों ने शनिवार को प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की। कहा कि सोशल मीडिया पर सभी सफल अभ्यर्थियों के 35-40 लाख रुपए की कथित डील से चयनित होने का भ्रामक नैरेटिव चलाया जा रहा है। बिना आधिकारिक वित्तीय जांच या फोरेंसिक साक्ष्य के सभी चयनितों पर आरोप लगाना अन्याय है। अभ्यर्थियों के अनुसार चयनितों में करीब 650 आदिवासी और दिव्यांग अभ्यर्थी हैं। पूरी परीक्षा रद्द करना वंचित वर्ग के युवाओं के साथ अन्याय होगा। उन्होंने कहा कि जांच से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। दोषी मिले तो कड़ी कार्रवाई हो, लेकिन कुछ की गलती की सजा ईमानदार अभ्यर्थियों को न मिले। कई युवा पुरानी नौकरियां छोड़कर झारखंड आए हैं और अब भविष्य को लेकर असमंजस में हैं। हाईकोर्ट के निर्देश पर नियुक्ति पत्र में कंडीशनल क्लॉज जोड़ा गया है। जांच में दोषी मिलने पर सिर्फ उसी की उम्मीदवारी रद्द हो। साथ ही सोशल मीडिया पर चयनितों की तस्वीर, रोल नंबर और निजी जानकारी साझा कर मानसिक उत्पीड़न रोकने की मांग की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles