Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चाईबासा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म:सहेली के घर मागे पर्व मनाने गई थी बच्ची, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार


पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को पकड़ा। जानकारी के अनुसार, पीड़िता शनिवार को अपनी सहेली के घर मागे पर्व मनाने गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया। इसके बाद बच्ची को एक सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। परिजनों ने मंझारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने रविवार को मंझारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए, चाईबासा के वरीय पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के निर्देश पर तांतनगर थाना पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। एक आरोपी की निशानदेही पर दो और पकड़े गए छापेमारी के दौरान, पुलिस ने पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपी बिरुवा (23), गुरा बिरुवा (19) और कृष्ण बिरुवा (23) के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में तांतनगर ओपी प्रभारी अरविंद कुशवाहा और थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles