Monday, September 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में नशीला पदार्थ पिलाकर ई-रिक्शा ड्राइव से लूट:सवारी बनकर बैठे थे तीन से चार आरोपी, दोस्ताना व्यवहार बनाकर बनाया शिकार


औरंगाबाद में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन से औरंगाबाद-फेसर पथ को जोड़ने वाली सड़क पर स्थित एक निजी विद्यालय के पास रविवार की रात नशाखुरानी गिरोह ने टोटो चालक को अपना शिकार बना लिया। सवारी बनकर टोटो में बैठे तीन-चार युवकों ने चालक से दोस्ताना व्यवहार किया और बातचीत के दौरान उसे नशीला पदार्थ मिला ठंडा पेय पिला दिया। पेय पीने के कुछ ही देर बाद ड्राइवर की हालत बिगड़ गई। वो चक्कर खाकर बदहवास हो गया। इसी दौरान आरोपितों ने उसके रुपए और अन्य सामान लूट लिए और मौके से फरार हो गए। नशाखुरानी का शिकार हुआ टोटो ड्राइवर श्रीकृष्णा नगर निवासी सतीश शर्मा बताया गया है। उसका मूल घर रफीगंज प्रखंड के पड़रिया गांव में है। सतीश औरंगाबाद में रहकर टोटो चलाता है और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। दोस्ताना व्यवहार के बाद पिलाया पेय पीड़ित सतीश के अनुसार, रविवार की देर शाम वह तीन-चार युवकों को सवारी के रूप में टोटो में बैठाकर ले जा रहा था। रास्ते में युवकों ने उससे बातचीत शुरू कर दी और कुछ ही देर में दोस्ताना व्यवहार करने लगे। इसी दौरान युवकों ने अपने पास रखा ठंडा पेय उसे पीने के लिए दिया। सतीश ने युवकों पर भरोसा करते हुए पेय पी लिया। पेय पीने के करीब पांच मिनट बाद ही उसे चक्कर आने लगा। धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह बदहवास होने लगा। चालक के अचेत होने की स्थिति का फायदा उठाकर टोटो में बैठे युवकों ने उसके रुपये और अन्य सामान निकाल लिए। इसके बाद सभी आरोपित वहां से फरार हो गए। बदहवास हालत में परिजन को दी सूचना बदहवास हालत में भी सतीश ने किसी तरह अपने स्वजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद टोटो चालकों में भी चिंता बढ़ गई है। चालकों ने सवारी बैठाने के दौरान अनजान लोगों से खाने-पीने की कोई वस्तु नहीं लेने और संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles