Monday, September 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सेक्टर 2सी में 15 लाख रुपए में बनेगा पंडाल:नासिक के लक्ष्मी नारायण मंदिर के रूप में होगा तैयार, आसनसोल से आएगी मां दुर्गा की प्रतिमा


बोकारो के सेक्टर-2/सी में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। दुर्गा पूजा मैदान में बल्ली पूजा और भूमि पूजन के साथ इस साल के आयोजन की शुरुआत की गई। पूजा कमिटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूजा-पाठ कर शांतिपूर्ण और सफल आयोजन की प्रार्थना की। कमिटी के अध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि इस साल श्रद्धालुओं के लिए करीब 15 लाख रुपए की लागत से एक बड़ा पूजा पंडाल तैयार किया जाएगा। पंडाल का डिजाइन नासिक के मशहूर लक्ष्मी नारायण मंदिर जैसा होगा। इसे आकर्षक बनाने के लिए खास सजावट की जाएगी। श्रद्धालु स्वादिष्ट खाने का मजा ले सकेंगे मां दुर्गा की प्रतिमा आसनसोल से मंगाई जाएगी, जो पूजा का खास आकर्षण होगी। पूजा परिसर में बच्चों और श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए कई तरह के झूले लगाए जाएंगे। इसके अलावा, परिसर में मीना बाजार भी लगेगा, जहां लोग कई चीजें खरीद सकेंगे। खाने-पीने के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां श्रद्धालु स्वादिष्ट खाने का मजा ले सकेंगे। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी कमिटी ने खास तैयारी की है। पूरे पूजा परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। कमिटी के सदस्यों ने बताया कि पूजा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। पूजा कमिटी ने सेक्टर-2/सी और आसपास के इलाकों के लोगों से ज्यादा संख्या में आकर मां दुर्गा की पूजा में शामिल होने और आयोजन को सफल बनाने में मदद करने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles