Monday, September 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल आज से 1 अक्टूबर तक रद्द:जम्मूतवी एक्सप्रेस का 31 अक्टूबर तक भोडवाल माजरी पर ठहराव


उत्तर पश्चिमी रेलवे के अजमेर डिवीजन में झारवासा, बंदनवारा और सिंगावल स्टेशनों के बीच रेल लाइन दोहरीकरण के लिए प्री-एनआई और एनआई कार्य किया जाएगा। इसके चलते चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली सांतरागाछी-अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक की ओर से सहायक परिवहन प्रबंधक (प्रभारी) स्वरूप सेन ने इसकी अधिसूचना जारी की है। ट्रेनों की गति और सुरक्षा में सुधार होगा ट्रेन संख्या 08611 सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल 14, 21 और 28 सितंबर को सांतरागाछी से रवाना नहीं होगी। ट्रेन संख्या 08612 अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल 17, 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी। ट्रैक दोहरीकरण और आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण से भविष्य में ट्रेनों की गति और सुरक्षा में सुधार होगा। चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस और संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को दिल्ली डिवीजन के भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह ठहराव 30 सितंबर से 31 अक्टूबर तक रहेगा। यात्रियों की भीड़ और स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 18102 जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस और 18101 टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 30 सितंबर को भोडवाल माजरी में ठहराव मिलेगा। वहीं, ट्रेन संख्या 18301 जम्मूतवी-संबलपुर और 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का ठहराव 29 सितंबर को रहेगा। रेलवे के इस निर्णय से इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles