Monday, September 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांका में खनन विभाग टीम पर हमला:बालू माफियाओं ने घेरकर गाड़ी तोड़ी, जेसीबी को भी नुकसान पहुंचाया, पुलिस बोली- 28 पर FIR हुई


बांका में खनन विभाग की टीम पर बालू माफियों के गैंग ने हमला कर दिया। हमले में बांका थाना की गाड़ी के शीशे टूट गए। खनन टीम के वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। ट्रैक्टर निकालने पहुंची जेसीबी को भी हमलावरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही जेसीबी चालक का मोबाइल लेकर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामला टाउन थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला का है। जिला खनन पदाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया कि घटना की वीडियोग्राफी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से हमले में शामिल 28 नामजद आरोपियों की पहचान की गई है। प्राथमिकी में अन्य अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया है। सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला…
दरअसल, सोमवार को अवैध बालू खनन की शिकायत पर जमुई जिला मुख्यालय से खनन विभाग की टीम लकड़ीकोला इलाके में छापेमारी के लिए पहुंची थी। टीम ने अवैध खनन में लगे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। दोनों ट्रैक्टरों को नदी घाट से टाउन थाना लाया जा रहा था। इसी दौरान 30-40 की संख्या में पहुंचे अवैध खननकर्ताओं और बालू माफियाओं ने खनन टीम और पुलिस पर पत्थर व डंडे से हमला कर दिया। हमले में पुलिस की गाड़ी और जेसीबी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय ग्रामीण ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि भीड़ ने पुलिस वाहन और जेसीबी पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला किया। इससे जेसीबी का शीशा फट गया, जबकि पुलिस वाहन का शीशा भी टूट गया। ग्रामीण के मुताबिक, इस दौरान भीड़ में शामिल लोगों ने बालू लदे ट्रैक्टरों को लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। भीड़ ने पुलिस टीम को खदेड़ने की भी कोशिश की। सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस जब लोगों को पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तो भीड़ में शामिल लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान मौके पर कई घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। 4.24 लाख रुपए का दंड लगाया गया
अवैध खनन से हुई राजस्व क्षति के लिए 4.24 लाख रुपए का दंड लगाया गया है। खनन पदाधिकारी ने बताया कि मामले में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बांका टाउन थाना की पुलिस जुटी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles