Tuesday, September 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड के कई इलाकों में हल्की-मध्यम बारिश के आसार:अगले 5 दिन मौसम में नहीं होगा बड़ा बदलाव, 40 km/h रह सकती है हवा की रफ्तार


झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी आसमान में बादल छाए रहने तथा कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन के आसार हैं। 16 से 18 सितंबर तक भी राज्य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन दिनों के लिए कई स्थानों पर गर्जन-वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी है। 19 और 20 सितंबर को भी बादल छाए रहने तथा कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन की संभावना जताई गई है। रांची में 30, जमशेदपुर में 33.6 डिग्री रहा अधिकतम तापमान तापमान के जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम 33.6 और न्यूनतम 25.6 डिग्री रहा। डालटनगंज का अधिकतम तापमान 32.2, बोकारो 32.1, चाईबासा 33.4 और देवघर 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक 35.1 डिग्री तापमान बहारागोड़ा में रहा। लातेहार में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में प्रमुख मौसम केंद्रों पर बारिश नहीं हुई। विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। रांची में 29-31°C तक रहेगा तापमान रांची और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना रहने के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 18 सितंबर के बीच अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री, 16 सितंबर को 30 डिग्री और 17 सितंबर को इसके घटकर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। 18 सितंबर को अधिकतम तापमान फिर 30 डिग्री रह सकता है। इस दौरान आसमान में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 18 सितंबर को गरज के साथ बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 19 और 20 सितंबर को भी रांची में बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। पाकुड़ सबसे पीछे; पश्चिमी सिंहभूम में 44% ज्यादा बारिश झारखंड में सामान्य से करीब 5% कम बारिश हुई है। इस अवधि में राज्य में 870.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य बारिश 913.4 मिमी होनी चाहिए थी। जिलेवार आंकड़ों में पाकुड़ सबसे पिछड़ा रहा, जहां सामान्य से 48% कम बारिश हुई। इसके बाद धनबाद में 35%, देवघर में 31%, गुमला में 28%, साहिबगंज में 25%, कोडरमा में 24%, गिरिडीह और हजारीबाग में 23-23% तथा खूंटी में 20% कम बारिश दर्ज हुई। कुल 24 जिलों में 10 जिले सामान्य से 20% या उससे अधिक कम बारिश की श्रेणी में हैं। चार जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश के लिहाज से पश्चिमी सिंहभूम सबसे बेहतर रहा। यहां 1317.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 913.6 मिमी से 44% अधिक है। इसके अलावा सरायकेला-खरसावां में 14%, लोहरदगा और रांची में 13-13% अधिक बारिश दर्ज हुई। पूर्वी सिंहभूम में 6% और लातेहार में 13% अधिक बारिश हुई। हालांकि इन जिलों की अच्छी बारिश के बावजूद राज्य का औसत सामान्य से नीचे है। आंकड़ों से स्पष्ट है कि दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में बारिश बेहतर रही, जबकि संथाल परगना और मध्य झारखंड के कई जिलों में कमी बनी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles