Tuesday, September 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो के गणेश पंडाल में ऑपरेशन सिंदूर का शौर्य:सेक्टर-4 सिटी सेंटर में बढ़ रही भीड़, लोग भक्ति के साथ देख रहे देशभक्ति का संगम


बोकारो के सेक्टर-4 सिटी सेंटर में गणेश मंडली के पूजा पंडाल में गणेशोत्सव के साथ देशभक्ति का अनोखा संगम दिख रहा है। गणेश पूजा के दूसरे दिन मंगलवार शाम पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। लोग गणपति के दर्शन के साथ प्रोजेक्टर पर ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति देखने के लिए शाम से ही इंतजार कर रहे थे। इस दौरान आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने भी पंडाल पहुंचकर भगवान गणेश की आरती की और पूजा की। पंडाल के ऊपरी हिस्से में प्रोजेक्टर से करीब 3 से 4 मिनट का शो दिखाया जा रहा है। एक बैच के बाद दूसरे बैच को यह प्रस्तुति दिखाई जाती है। ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े दृश्यों को देखकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। प्रस्तुति के दौरान पंडाल परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। इसे देखने में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी की रुचि है। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस बार गणपति की पूजा के साथ देश के जवानों के शौर्य को देखने का भी मौका मिल रहा है। पंडाल में आकर्षक लाइटिंग के बीच करीब 20 फुट ऊंची गणेश प्रतिमा भव्य दिख रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिलाओं और पुरुषों के आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं। लोग लाइन में लगकर गणपति के दर्शन कर रहे हैं और इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति देख रहे हैं। इस बार पूजा समिति ने महाभोग प्रसाद की भी खास व्यवस्था की है। श्रद्धालु 101 रुपये देकर महाभोग का प्रसाद ले सकते हैं। अलग-अलग दिन अलग-अलग प्रसाद दिया जा रहा है, जैसे किसी दिन खिचड़ी तो किसी दिन खीर। भीड़ को देखते हुए समिति और पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। पंडाल परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इस तरह सेक्टर-4 का गणेश पंडाल लोगों को भक्ति, आस्था के साथ देशभक्ति का अनुभव भी दे रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles