Tuesday, September 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सरकारी भवनों पर जलेंगे 'आशीर्वाद के दीये':17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान, हर कार्यक्रम की HD फोटो-वीडियोग्राफी होगी


समस्तीपुर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इसका मकसद सेवा, समर्पण और सामाजिक बदलाव का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। यह अभियान 1 महीने तक चलेगा, जिसमें हर दिन अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम होंगे। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत जिले के सरकारी भवनों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत और सामुदायिक भवनों समेत कई खास जगहों पर शाम को दीये जलाए जाएंगे। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक बैठक हुई। इसमें जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और अन्य प्रखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के हर कार्यक्रम को असरदार और यादगार बनाने के लिए उसकी हाई डेफिनेशन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई जाए। सभी संबंधित अधिकारी फोटो और वीडियो जिला प्रशासन के व्हाट्सएप ग्रुप और गूगल ड्राइव पर अपलोड करेंगे। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए खास जगह चिह्नित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए जिले के कुछ खास जगहों को चुना गया है। इनमें समाहरणालय परिसर, जननायक कर्पूरी ठाकुर और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल, सदर अस्पताल, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन, एलकेवीडी कॉलेज ताजपुर, सरदारगंज चौक दलसिंहसराय, गांधी चौक रोसड़ा और प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय पटोरी शामिल हैं। इन जगहों पर खास आयोजन कर दीये जलाए जाएंगे। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया जाएगा। अभियान के दौरान ‘सेवा चित्र’ कार्यक्रम भी होगा। इसमें पिछले 25 सालों में जिले और समाज में हुए बड़े बदलावों को चित्रकला, भाषण और प्रदर्शनी के जरिए दिखाया जाएगा। इसका मकसद नई पीढ़ी को विकास और बदलाव की यात्रा से जोड़ना है। वहीं ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर माताओं और अभिभावकों के साथ संवाद किया जाएगा। इसमें सरकारी योजनाओं से मिले लाभ और उनके जीवन में आए बदलावों पर चर्चा होगी। इससे सरकारी योजनाओं के वास्तविक प्रभाव को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।
‘कहानी बदलाव की’ में विभाग देंगे उपलब्धियों का हिसाब
‘कहानी बदलाव की’ कार्यक्रम के तहत जिले के सभी विभाग पिछले 25 साल में हुए प्रमुख बदलावों और उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। इसके जरिए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक स्तर पर हुए बदलावों को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
इसी तरह ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम सेवा भावना को प्रत्यक्ष रूप देने वाला होगा। इसके तहत विभिन्न विभाग निर्धारित गतिविधियों में से किसी एक का चयन कर श्रमदान करेंगे। इससे अधिकारियों और कर्मियों की भागीदारी के साथ समाज में सामूहिक जिम्मेदारी और सेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles