Wednesday, September 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दो साल बाद मां की गोद में लौटा बच्चा:धनबाद में गले मिल मुस्कुरा उठे मां-बेटे, रेल पुलिस ने किया था रेस्क्यू; CWC की पहल से हुई मुलाकात


धनबाद में बाल कल्याण समिति (CWC) की पहल पर दो साल पहले बिछड़ा एक बच्चा अपनी मां से मिल गया। लंबे समय बाद बेटे को गोद में पाकर मां खुश हुई। बच्चे की घर वापसी के लिए CWC और चाइल्ड हेल्पलाइन लगातार कोशिश कर रहे थे। आखिरकार परिवार की पहचान होने के बाद बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया गया। दरअसल, 13 सितंबर 2024 को रेल थाना पुलिस ने करीब 6-7 साल के एक बच्चे को बचाया था। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन के जरिए बच्चे को बाल कल्याण समिति के सामने लाया गया। बच्चे के बारे में पहले मुरादाबाद का पता चला था बच्चे को बाल संरक्षण केंद्र में रखा गया, जहां वह लगभग दो साल तक रहा। इस दौरान CWC उसके परिवार को लगातार ढूंढ रही थी। CWC सदस्य ममता अरोड़ा ने बताया कि जांच में बच्चे के बारे में पहले मुरादाबाद का पता चला था। बाद में आधार की जांच के दौरान बच्चे की मां का मोबाइल नंबर और मध्यप्रदेश के मुरैना का पता मिला। मोबाइल पर संपर्क करने पर पता चला कि परिवार काम के लिए वृंदावन, मथुरा चला गया है। वीडियो कॉल से मां और बच्चे की पहचान पक्की की गई स्थानीय पार्षद और दूसरे लोगों की मदद से बच्चे की मां की पहचान हुई। इसके बाद वीडियो कॉल से मां और बच्चे की पहचान पक्की की गई। जेजे एक्ट की धारा 95 के तहत हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया गया। बच्चे के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। CWC परिवार को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़कर मदद दिलाने की भी कोशिश करेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles