Wednesday, September 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आधी रात में औचक निरीक्षण, 2 थानाध्यक्ष समेत 7 निलंबित:शेखपुरा में ड्यूटी से गायब मिले, एसपी ने बदले 2 थानों के प्रभारी


शेखपुरा में कानून-व्यवस्था और पुलिस की ड्यूटी में लापरवाही को लेकर एसपी हिमांशु ने बड़ा एक्शन लिया है। आधी रात किए गए औचक निरीक्षण में ड्यूटी से गायब मिले दो थानाध्यक्ष समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। निलंबित सभी पुलिसकर्मियों का मुख्यालय पुलिस केंद्र शेखपुरा रहेगा। एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आधी रात थानों और गश्ती मार्गों की जांच एसपी हिमांशु ने पुलिस की रात्रि सतर्कता और ड्यूटी व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए थानों और गश्ती मार्गों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों की मौजूदगी, गश्ती व्यवस्था और ड्यूटी में सक्रियता की जांच की गई। औचक निरीक्षण के दौरान केवटी थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार ड्यूटी से गायब मिले। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए एसपी ने उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया। उनके स्थान पर एसआई देवेंद्र कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। अरियरी थानाध्यक्ष पर भी कार्रवाई अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह भी निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। एसपी ने उन्हें भी निलंबित कर दिया। अरियरी थाने की जिम्मेदारी पुलिस निरीक्षक राज कुमार को दी गई है। 13 सितंबर की रात किए गए औचक निरीक्षण में गश्ती क्षेत्र से गायब मिले तीन अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हुई। इनमें शेखपुरा थाना के एएसआई महेश कुमार पासवान, केवटी थाना के एसआई असलम हजाम और बरबीघा थाना के अमर आजाद शामिल हैं। सड़क हादसे में महिला सहकर्मी को अकेला छोड़ा चेवाड़ा थाना में तैनात डायल-112 के एएसआई सुरेंद्र सिंह पर भी कार्रवाई की गई है। आरोप है कि सड़क दुर्घटना के दौरान उन्होंने महिला सहकर्मी को घटनास्थल पर अकेला छोड़ दिया और वहां से चले गए। एसपी ने इसे ड्यूटी में गंभीर लापरवाही मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की। सिरारी थाना के चौकीदार बाबूलाल पासवान को भी निलंबित किया गया है। उन पर लगातार लापरवाही बरतने का आरोप है। पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए एसपी ने उनके खिलाफ भी कार्रवाई की। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति सख्त संदेश एसपी की कार्रवाई को रात्रि गश्ती और पुलिसिंग व्यवस्था में लापरवाही के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। औचक निरीक्षण के जरिए पुलिसकर्मियों की वास्तविक ड्यूटी स्थिति की जांच की गई और लापरवाही मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles