Wednesday, September 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चलती ट्रेन में महिला ने बच्ची को दिया जन्म:RPF ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, मां और बच्ची दोनों स्वस्थ; दानापुर जा रही थी महिला


आरपीएफ कोडरमा ने ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ के तहत एक महिला और उसके नवजात शिशु की जान बचाकर मानवता का उदाहरण पेश किया है। दरअसल, बुधवार दोपहर काजल कुमारी (27) अपनी ननद चंदा और अपने दो छोटे बच्चों के साथ ट्रेन नंबर 13233 कोडरमा-दानापुर राजगीर एक्सप्रेस के सामान्य कोच में कोडरमा से दानापुर जा रही थीं। इसी दौरान गुरपा स्टेशन से पहले महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। जब तक उसकी ननद कुछ समझ पातीं, महिला ने उसी बोगी की सीट पर एक बच्ची को जन्म दे दिया। ट्रेन में यात्री सुरक्षा और जांच के लिए मौजूद आरपीएफ के जवान, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार और आरक्षी दीपक कुमार, बिना देर किए उस बोगी में पहुंचे और महिला व उसके नवजात शिशु का हालचाल लिया। इसके बाद उन्होंने पहाड़पुर स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ के जवानों को सतर्क करते हुए मामले की सूचना दी। जैसे ही ट्रेन पहाड़पुर स्टेशन पहुंची, वहां मौजूद आरपीएफ के जवानों आरक्षी रणधीर कुमार, धनशेखर कुमार और पोर्टर चंदन कुमार के सहयोग से महिला को स्ट्रेचर की मदद से ट्रेन से उतारकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया। इसके बाद महिला और नवजात शिशु को सामुदायिक अस्पताल फतेहपुर भेजा गया। वहां मां और बच्ची दोनों स्वस्थ है। बताया गया है कि महिला गया जिले के मोहनपुर थाना अंतर्गत धरहरा की रहने वाली है। आरपीएफ द्वारा गर्भवती महिला की समय पर मदद किए जाने से एक ओर जहां महिला के परिजन खुश हैं, वहीं आरपीएफ के इस काम की हर तरफ तारीफ हो रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles