Friday, September 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत:कुरडेग में खेलते हुए कुएं में गिरे दोनों बच्चे, गांव में पसरा सन्नाटा


सिमडेगा जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र के कसड़ेगा बस्ती में एक दुखद हादसा हुआ है। यहां एक कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 8 साल के विष्णु कौंध और 10 साल के तुलसी कौंध के रूप में हुई है। ये दोनों रविशंकर कौंध के बेटे थे और कसड़ेगा बस्ती के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दोनों बच्चे अपने पिता के साथ विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बाइक की पूजा करने के बाद खेलने चले गए थे। बच्चे अक्सर अपने मामा के घर पास की बस्ती में जाते थे। जब बच्चे शाम तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। कुएं के पास एक बच्चे की शर्ट मिली इसी दौरान, घर के पीछे खेत में बने कुएं के पास एक बच्चे की शर्ट मिली। परिजनों और ग्रामीणों को शक हुआ, तो ग्रामीण कुएं के अंदर उतरे। वहां उन्हें एक बच्चे का शव मिला। काफी कोशिशों के बाद दूसरे बच्चे का शव भी कुएं के अंदर से निकाला गया। ग्रामीणों ने बताया कि संभवतः खेलते हुए बच्चे कुएं के पास चले गए होंगे। नहाने के दौरान एक भाई को डूबते देख दूसरे भाई ने उसे बचाने की कोशिश की होगी। इसी कोशिश में दूसरा भाई भी गहरे पानी में चला गया और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कुरडेग पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार देर शाम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। रविशंकर के ये दोनों ही बेटे थे, जिनकी एक साथ मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। दोनों बच्चे गांव के स्कूल में दूसरी और चौथी कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles