![]()
किशनगंज के बहादुरगंज प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय लौचा तेघरिया में शुक्रवार को हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से कक्षा आठवीं की छात्रा झुलस गई। स्कूल की छत के ऊपर से गुजर रहे 11 केवी तार के संपर्क में आने से छात्रा नेहा प्रवीण घायल हुई। हादसे के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने तत्काल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे किशनगंज के रेडिएंट हॉस्पिटल रेफर किया गया। छत पर पहुंचते ही 11 केवी तार की चपेट में आई छात्रा झुलसी छात्रा की पहचान तेघरिया गांव निवासी नाजिम आलम की बेटी नेहा प्रवीण के रूप में हुई है। बताया गया कि स्कूल की छत के ऊपर से 11 केवी हाईटेंशन बिजली तार गुजर रहा है। इसी तार की चपेट में आने से छात्रा झुलस गई। शिक्षकों ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद विद्यालय के शिक्षकों ने बिना देर किए छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे किशनगंज स्थित रेडिएंट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि स्कूल की छत के ऊपर से गुजर रहा 11 केवी बिजली तार लंबे समय से खतरा बना हुआ है। तार को सुरक्षित स्थान पर हटाने की मांग पहले भी की जाती रही है। बिजली विभाग से कई बार की गई थी शिकायत शिक्षकों के अनुसार, हाईटेंशन तार को हटाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से शिकायत दी गई थी। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद तार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट नहीं किया गया। हादसे के बाद स्कूल में मचा हड़कंप छात्रा के हाईटेंशन तार की चपेट में आने की जानकारी मिलते ही विद्यालय में हड़कंप मच गया। शिक्षकों और आसपास के लोगों में भी बिजली विभाग की व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम करीब पांच बजे विद्यालय पहुंचे। उन्होंने स्कूल परिसर और घटनास्थल का जायजा लिया। मौके से डीएम को दी हादसे की जानकारी इमरान आलम ने घटनास्थल से ही जिलाधिकारी नवीन कुमार को घटना की जानकारी दी। उन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लेने और स्कूल परिसर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को तत्काल सुरक्षित कराने की मांग की। बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का ध्यान नहीं देने के कारण एक बच्ची की जान खतरे में पड़ गई। उनका कहना है कि समय पर इलाज मिलने से छात्रा की जान बच सकी। भविष्य में हादसा रोकने के लिए तार शिफ्ट करने की मांग इमरान आलम ने डीएम से मांग की कि स्कूल की छत के ऊपर से गुजर रहे 11 केवी तार को तत्काल सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया जाए। साथ ही मामले की जांच कर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य छात्र-छात्रा के साथ ऐसी घटना न हो।
किशनगंज के स्कूल में 11 केवी तार से छात्रा झुलसी:शिक्षकों ने अस्पताल पहुंचाया; जिप प्रतिनिधि ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
