Friday, September 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर लगातार दो हादसे:जाम में ट्रक-पिकअप की टक्कर, 6 बकरियां मरीं; पहले वाहन की टक्कर से हुई थी एक व्यक्ति की मौत


पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर लगातार एक के बाद एक दो हादसे हुए। पहले सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन जाम कर दिया। जाम के दौरान वाहनों में आगे निकलने की होड़ के बीच ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप पर लदी 6 बकरियों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहली घटना में युवक की मौत पहली घटना बुजुर्ग गांव के समीप हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, चंदा गांव निवासी अजीत सिंह उर्फ मतंग (40-45) धान के खेत की ओर से बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक चार पहिया गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर फोरलेन पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटना करने वाले चार पहिया वाहन पर ‘न्यायाधीश’ लिखा था। हालांकि, वाहन के मालिक, चालक या उसमें सवार व्यक्ति की आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। जाम में आगे निकलने की होड में हादसा इसी दौरान जाम में आगे निकलने की कोशिश में बख्तियारपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की पिकअप से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पिकअप सड़क पर पलट गई। पिकअप पर करीब 40 बकरियां लदी थीं। इनमें से 6 बकरियां वाहन के नीचे दब गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एनएचएआई की एम्बुलेंस और राहत वाहन मौके पर पहुंचे। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, अथमलगोला थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने और यातायात सामान्य कराने में जुटी रही। पुलिस दोनों हादसों की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles