Saturday, September 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

छावनी ओवरब्रिज पर अंधेरा, गड्ढों से हादसे का डर:बेतिया में 2 नेताओं ने किया था उद्घाटन, फिर भी लाइट नहीं


बेतिया शहर के छावनी ओवरब्रिज पर रात में अंधेरा रहता है। यहां पूरी रोशनी नहीं होने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। ओवरब्रिज पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे भी हैं, जिससे रात के समय हादसे का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में तो किसी तरह गड्ढों से बचते हुए आना-जाना हो जाता है, लेकिन रात में स्थिति काफी खतरनाक हो जाती है। अंधेरे के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ जाता है। शनिचरी थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र दास ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पूरे देश में दीपोत्सव कार्यक्रम किया गया था। उन्होंने कहा कि यदि उस आयोजन में खर्च होने वाले पैसे का एक प्रतिशत हिस्सा भी ओवरब्रिज पर रोशनी के लिए खर्च कर दिया जाता, तो ओवरब्रिज की खूबसूरती के साथ राहगीरों की सुरक्षा भी बढ़ जाती। लाइट नहीं होने से रात में गड्ढे दिखाई नहीं देते वहीं, जोगापट्टी थाना क्षेत्र के राधेश्याम महतो ने बताया कि वे बेतिया से दवा लेकर घर लौट रहे थे। ओवरब्रिज पर लाइट नहीं होने के कारण सड़क पर बने गड्ढे रात में साफ दिखाई नहीं देते। ऐसे में वाहन चालकों के लिए हादसे का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि छावनी ओवरब्रिज का उद्घाटन दो अलग-अलग मौकों पर दो बड़े नेताओं ने किया था। इसके बावजूद ओवरब्रिज पर पूरी लाइट नहीं होना व्यवस्था पर सवाल उठाता है। लोगों ने विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द लाइट लगाने और सड़क के गड्ढों की मरम्मत करने की मांग की है, ताकि रात में आना-जाना सुरक्षित हो सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles