Sunday, September 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष बनाए गए उज्ज्वल, विष्णु को महामंत्री की जिम्मेदारी


भास्कर न्यूज | लातेहार श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति की बैठक शनिवार को मंदिर परिसर में सचिव आशीष टैगोर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दुर्गा पूजा समिति 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से उज्ज्वल कुमार (छोटू) को अध्यक्ष बनाया गया। विष्णु साहू को महामंत्री बनाया गया। समिति में सोनू कुमार (गोविंद), सोनू कुमार, शुभम कुमार, आकाश कुमार, गौरव कुमार, अमित कुमार, मोनू कुमार, धीरज कुमार, करण कुमार, भरत कुमार, सुमित कुमार, अमन कुमार और कुंदन कुमार को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। राजू रंजन सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। चंदन कुमार और आकाश कुमार को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में साज-सज्जा, मंच-सजावट, प्रसाद, पूजन, महाअष्टमी पूजन और विसर्जन सहित अन्य कार्यों के लिए अलग-अलग उप-समितियां गठित करने का निर्णय लिया गया। सचिव आशीष टैगोर ने नवनियुक्त अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर की क्षेत्र में अपनी प्रतिष्ठा है। पूजा के दौरान ऐसा कोई कार्य नहीं होना चाहिए, जिससे मंदिर की प्रतिष्ठा प्रभावित हो। समिति के संरक्षक अभिनंदन प्रसाद, विनोद कुमार साहू, त्रिभुवन पांडेय, अरुण कुमार, अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, कन्हाई प्रसाद, बद्री प्रसाद, संजीव कुमार गुप्ता, सह सचिव रंजीत कुमार व रविंद्र प्रजापति समेत अन्य सदस्यों ने नई टीम को बधाई दी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles