![]()
बोकारो | माराफारी थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी संजय कुमार से रविवार को माराफारी मंडल भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मंडल अध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद लालू के नेतृत्व में शिष्टाचार मुलाकात की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को अंगवस्त्र पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया। मंडल अध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद लालू ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर विधि-व्यवस्था के लिए पुलिस और आम जनता के बीच सहयोग एवं संवाद आवश्यक है। मौके पर पूर्व अध्यक्ष धनंजय चौबे, द्वारिका सिंह मुन्ना, महामंत्री शिवकुमार पांडे, कामेश्वर प्रसाद, रामाधार सिंह यादव, संतोष वर्मा, देवला टुडू, शिल्पी देवी, संजू देवी, गणेश सिंह, रामविनय, रवि कुमार आदि थे।
माराफारी थाना प्रभारी से भाजपा नेताओं ने की मुलाकात
