Monday, September 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह के सुखलजोरिया मोड़ पर डस्ट लदा हाइवा पलटा:हादसे में चालक घायल, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल; पुलिस जांच में जुटी


गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के सुखलजोरिया मोड़ पर सोमवार को एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। हाइवा में पत्थर का डस्ट लदा था। इस हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। हाइवा चालक कोडरमा से देवघर की ओर जा रहा था। सुखलजोरिया मोड़ के पास तीखे मोड़ पर वाहन अचानक असंतुलित हो गया। चालक गाड़ी पर काबू नहीं रख पाया और हाइवा सड़क किनारे पलट गया। हादसे में गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। हादसे में कोडरमा निवासी करीब 40 साल का सिकंदर यादव घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे एक निजी क्लिनिक पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई। सिकंदर ने बताया कि वह तिलैया से देवघर जा रहा था, तभी सुखलजोरिया मोड़ पर गाड़ी असंतुलित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने चालक को गाड़ी से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुखलजोरिया मोड़ बहुत तीखा है। यहां पहले भी कई बार गाड़ियां अनियंत्रित होकर पलट चुकी हैं। लोगों ने इस मोड़ पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। उनका कहना है कि गाड़ियों की रफ्तार को नियंत्रित करने और हादसों को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। डस्ट लदी गाड़ियों के आवागमन पर भी सवाल उठाए गए हैं। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles