Monday, September 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बरवाअड्डा फल मंडी में पिकअप से कुचलकर मजदूर की मौत:आक्रोशित मजदूरों ने सड़क जाम कर की मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग


धनबाद के बरवाअड्डा बाजार समिति स्थित फल मंडी में रविवार देर रात एक पिकअप की चपेट में आने से मोटिया मजदूर दौलत तांती (45) की मौत हो गई। इस घटना के बाद सोमवार सुबह गुस्साए मजदूरों ने फल मंडी की सड़क जाम कर दी और कामकाज रोक दिया। मजदूरों ने चालक की गिरफ्तारी, वाहन जब्त करने और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा व सरकारी मदद देने की मांग की। मजदूरों के मुताबिक, रविवार रात करीब 11 बजे मंडी में फल की लोडिंग-अनलोडिंग का काम चल रहा था। चालक पिकअप लेकर मौके से भाग गया इसी दौरान पिकअप तेज रफ्तार में मंडी में पीछे जा रहा था। तभी वाहन की चपेट में दौलत तांती आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से भाग गया। साथी मजदूरों और व्यापारियों ने घायल दौलत को निजी वाहन से एसएनएमएमसीएच पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दौलत पिछले 15 साल से ज्यादा समय से फल मंडी में मोटिया का काम कर परिवार चला रहे थे। सड़क को बांस-बल्ली लगाकर जाम कर दिया सोमवार सुबह मौत की जानकारी मिलते ही मजदूरों में गुस्सा फैल गया। मजदूरों ने मंडी के अंदर की सड़क को बांस-बल्ली लगाकर जाम कर दिया। इस दौरान फलों से लदे ट्रक और पिकअप जगह-जगह खड़े हो गए। सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को समझाने की कोशिश की। चालक की गिरफ्तारी और वाहन पकड़ने का भरोसा मिलने के बाद करीब दो घंटे बाद जाम हटाया गया। पुलिस वाहन नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर तलाश कर रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मजदूरों ने मंडी में तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की भी मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles