Monday, September 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिट्टी के नीचे छिपाकर लेजा रहे थे 1708 लीटर शराब:रजौन में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 191 कार्टन अंग्रेजी शराब-बीयर पकड़ी,ट्रक चालक अरेस्ट


बांका में शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रजौन थाना क्षेत्र में भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर रायपुरा केमिकल फैक्ट्री मोड़ के पास गिट्टी के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 191 कार्टन अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 1708.920 लीटर बताई गई है। टीम ने शराब लदे 12 चक्का टाटा ट्रक (BR 10 GR 2471) को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। झारखंड से शराब आने की मिली थी सूचना उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि झारखंड के गोड्डा जिले से एक 12 चक्का ट्रक में गिट्टी के नीचे छिपाकर शराब लाई जा रही है। सूचना के आधार पर उत्पाद निरीक्षक धर्मवीर कुमार के नेतृत्व में टीम ने भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर पुनसिया के पास वाहन जांच शुरू की। जांच देखकर चालक ने भगाया ट्रक वाहन जांच के दौरान बौंसी की ओर से एक संदिग्ध ट्रक आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने ट्रक रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। रायपुरा के पास पकड़ा गया ट्रक पीछा करते हुए टीम ने रजौन थाना क्षेत्र के रायपुरा केमिकल फैक्ट्री मोड़ के पास ट्रक को रोक लिया। चालक को हिरासत में लेकर ट्रक की तलाशी शुरू की गई। ऊपर से ट्रक के डाला में गिट्टी लदी हुई थी। गिट्टी हटाई तो नीचे मिले शराब के कार्टन तलाशी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम को गिट्टी के नीचे शराब छिपाए जाने का शक हुआ। गिट्टी हटाकर जांच की गई तो उसके नीचे शराब के कार्टन मिले। पूरी तलाशी में 191 कार्टन अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। खगड़िया का रहने वाला है गिरफ्तार चालक गिरफ्तार चालक की पहचान खगड़िया जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के ठाठा गांव निवासी 20 वर्षीय कुमार गौरव के रूप में हुई है। उसके कब्जे से शराब लदा ट्रक भी जब्त कर लिया गया। 10 हजार रुपये में शराब पहुंचाने की बात पूछताछ में चालक ने उत्पाद विभाग को बताया कि हंसडीहा, झारखंड निवासी एक व्यक्ति ने शराब से लदा ट्रक उसे खगड़िया पहुंचाने के लिए दिया था। इसके बदले उसे 10 हजार रुपये देने की बात कही गई थी। तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटा विभाग उत्पाद विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि शराब किसके लिए और कहां पहुंचाई जानी थी। चालक के बयान के आधार पर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उत्पाद अधीक्षक रवीन्द्र सिंह ने बताया कि जब्त शराब और ट्रक के मामले में मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles