कल जमशेदपुर आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू:शहर 5 जोन व 14 सेक्टर में तब्दील, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी; ट्रैफिक में बदलाव

Date:


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल जमशेदपुर आ रही हैं। वह कदमा मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट के भूमि पूजन और बारीडीह के मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होंगी। कल राष्ट्रपति महाराष्ट्र के नागपुर से भारतीय वायु सेना के बीबीजे विमान से रांची पहुंचेंगी और वहां से एमआई-17 हेलीकॉप्टर से 45 मिनट में जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट आएंगी। उनके शहर आने को लेकर प्रशासन ने अभूतपूर्व सुरक्षा तैयारियां की हैं। पूरे मार्ग और कार्यक्रम स्थलों को 5 जोन और 14 सेक्टर में विभाजित किया गया है। शहर के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे रांची लौटकर जैसलमेर के लिए रवाना होंगी। गवर्नर और सीएम भी होंगे शामिल श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट के भूमि पूजन और बारीडीह के मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी उपस्थित रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में 4 हजार पुलिसकर्मी और 125 दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। इधर, राष्ट्रपति के कारकेड की सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्रामीण आरक्षी अधीक्षक ऋषभ गर्ग को सौंपी गई है। खुफिया विभाग के अधिकारियों की टीम भी उनके साथ रहेगी। कारकेड में 26 वाहन शामिल होंगे। राष्ट्रपति का मिनट-टू-मिनट यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव 100 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा सेंटर 100 करोड़ रुपए की लागत से श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर का निर्माण किया जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम स्थल पर श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट के प्रमुख एसके बेहरा ने पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि लौहनगरी जमशेदपुर एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तन का साक्षी बनने जा रही है। यह केंद्र झारखंड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ युवाओं के चारित्रिक उत्थान का केंद्र बनेगा। इसका भूमि पूजन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, पूर्णिमा साहू और टाटा स्टील के एमडी टी.वी. नरेंद्रन मंच पर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए भव्य भोग (प्रसाद) की व्यवस्था की गई है। रांची में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक राष्ट्रपति के आगमन कोलेकर गुरुवार को शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह 9 से शाम 7 बजे तक शहर में बड़े वाहनों की इंट्री बंद रहेगी। इसके अलावा उक्त समय में बड़े/ छोटे मालवाहक वाहनों के अलावा बसों व सवारी वाहनों का भी शहर में परिचालन बंद रहेगा। जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि 26 फरवरी की सुबह 9 से शाम 7 बजे तक भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक परिचालन कर सकेंगे। रातू व काठीटांड़ की ओर जाने वाली गाड़ियां कांके से रिंग रोड होते हुए गंतव्य स्थान तक जा सकते हैं। जमशेदपुर व बुंडू की ओर से आने वाली सभी प्रकार की गाड़ियां रिंग रोड से दाहिने होते हुए टाटीसिल्वे के रास्ते शहर की ओर परिचालन कर सकेंगे। इसके अलावा नया सराय रिंग रोड से लेकर रामपुर चौक रिंग रोड तक बड़े वाहनों और सवारी गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा। शहर से जमशेदपुर की ओर जाने वाली सभी गाड़ियां दुर्गा सोरेन चौक से दाहिने होकर टाटीसिल्वे से रिंग रोड के रास्ते गंतव्य तक परिचालन कर सकेंगे। खरसीदाग ओपी से सदाबहार चौक के बीच भी बड़े वाहनों के अलावा सवारी गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp