Tuesday, September 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नीलगाय बाइक पर कूदा, 2 ममेरे-फुफेरे भाई गंभीर घायल:गोपालगंज के मांझागढ़ में पानी लाने जा रहे थे, सदर अस्पताल रेफर


गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के नवादा माड़नपुर गांव के पास एक सड़क हादसा हुआ। यहां एक नीलगाय के अचानक सड़क पर आ जाने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों रिश्ते में ममेरे और फुफेरे भाई हैं। यह घटना तब हुई जब दोनों युवक अपनी मोटरसाइकिल से पानी लाने नवादा गांव जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नवादा माड़नपुर गांव के पास पहुंची, झाड़ियों से निकलकर एक नीलगाय सड़क पर आ गई। नीलगाय ने सीधे चलती बाइक पर छलांग लगा दी। गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया नीलगाय की जोरदार टक्कर से चालक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार बाइक सड़क पर घिसटते हुए पलट गई। इस अचानक हुए हादसे में बाइक सवार दोनों भाई सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत घायलों को संभाला। उन्हें इलाज के लिए मांझागढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मुख्य सड़कों के आसपास नीलगायों का आतंक फिलहाल, सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें आई हैं। घायलों की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के शुभम कुमार (हर्षवर्धन दुबे के बेटे) और विपुल कुमार (टुनटुन दुबे के बेटे) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही फुलवरिया गांव में परिजनों कोहराम मच गया। वे तुरंत सदर अस्पताल पहुंच गए। मुख्य सड़कों के आसपास नीलगायों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। अचानक सड़कों पर नीलगायों के आ जाने से अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थाई समाधान निकालने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles