![]()
नवादा में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार 27 फरवरी 2026 को एकदिवसीय रोजगार कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प अकबरपुर प्रखंड स्थित कौशल विकास केंद्र के प्रांगण में आयोजित होगा। इस कैम्प में बी.एस.डी.सी., अकबरपुर, कॉमन सर्विस सेंटर, अकबरपुर, सुखदेव करियर सेंटर, अकबरपुर और एस.डी.सी., फतेहपुर, अकबरपुर जैसी संस्थाओं द्वारा विभिन्न पदों के लिए रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। मोबिलाइजर के कुल 19 पद शामिल इनमें एल.एफ., काउन्सलर और मोबिलाइज़र के कुल 19 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों को बारहवीं अथवा स्नातक के साथ कंप्यूटर (के.वाई.पी., डी.सी.ए., ए.डी.सी.ए.) का ज्ञान और 1 से 2 वर्ष का फील्ड अनुभव होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹8000 से ₹10500 तक का मासिक वेतन और टी.ए. (यात्रा भत्ता) की सुविधा मिलेगी। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है, और कार्यस्थल मेसकौर एवं अकबरपुर होगा।इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, रंगीन फोटो और बायोडाटा के साथ कैम्प स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। रोजगार कैम्प पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक चलेगा। NCS पोर्टल पर निबंधित होना आवश्यक कैम्प में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का NCS पोर्टल पर निबंधित होना आवश्यक है। जो अभ्यर्थी पहले से निबंधित नहीं हैं, वे अपना निबंधन स्वयं या जिला नियोजनालय, नवादा में कराकर इस रोजगार कैम्प में शामिल हो सकते हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि नियोजक निजी क्षेत्र के हैं और नियोजन की शर्तों के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। जिला नियोजनालय इस प्रक्रिया में केवल एक सुविधा प्रदाता की भूमिका निभाएगा।
नवादा में 27 फरवरी को रोजगार कैम्प:एल.एफ., काउन्सलर, मोबिलाइजर के 19 पदों पर भर्तियां, 10500 तक का मासिक वेतन
Date:




